Thursday, April 17, 2025
spot_img
HomeStatesझारखंडJharkhand Weather: आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, रांची में लगी ठंड, झारखंड...

Jharkhand Weather: आज भी आंधी-पानी का अलर्ट, रांची में लगी ठंड, झारखंड में कब रुकेगी बारिश? जानें अपडेट


रांची. झारखंड की राजधानी रांची में कल शाम को मौसम में बदलाव देखा गया. वज्रपात के साथ हल्की बारिश भी हुई. खासतौर पर खूंटी में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश दर्ज की गई. यही हाल बोकारो, पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में भी देखा गया. गुरुवार के मौसम की बात करें तो दक्षिण और पूर्वी जिलों में भी वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन सर्कुलेशन का तीव्र असर फिलहाल अभी कुछ दिनों तक और देखा जाएगा. आज भी बारिश और वज्रपात को लेकर राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वज्रपात से लोगों को खास सावधान रहने की जरूरत है. घर से बाहर न निकलें और चेतावनी को हल्के में न लें.

2 घंटे के अंदर 3 बार येलो अलर्ट
वज्रपात की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने 2 से 4 बजे के बीच 3 बार येलो अलर्ट जारी किया. खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम, रांची, लातेहार, गुमला और सरायकेला खरसावां में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. यहां पर हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई थी.

आज तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से
आज के मौसम की बात करें तो, कुछ जिलों जैसे पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रांची, लातेहार, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा में तेज हवा को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. खासतौर पर शाम 5 बजे से मौसम बिगड़ सकता है. ऐसे में इस समय खासतौर पर सचेत रहें और चेतावनी को हल्के में न लें.

गर्मी के मौसम में ठंड का एहसास
वहीं, बारिश की वजह से राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में मौसम काफी सुहावना रहा. खासतौर पर रांची की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गया. जिसकी वजह से रात के वक्त भी लोग एक चादर ओढ़कर बाहर निकले. ठंड ऐसा कि बाहर में प्राकृतिक एसी जैसा अनुभव रहा. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी में भी कश्मीर जैसी ठंड का अनुभव हुआ.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 37 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments